{"_id":"58d6b1bd4f1c1bfc411a1585","slug":"two-teenagers-drowned-in-the-rubble-falling-from-the-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से गिरे मलबे में दबकर दो किशोरियों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से गिरे मलबे में दबकर दो किशोरियों ने दम तोड़ा
किश्तवाड़/ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
भूमियाथल गांव के पास दरक रही पहाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला किश्तवाड़ के मुगल मैदान तहसील के सिगदी गांव में शनिवार की दोपहर पशुओं को चरा रही दो किशोरियों पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। मलबे के नीचे दबने से दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पहाड़ से गिरे मलबे में लड़कियों के दबने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहंची और इस मामले में केस दर्ज किया। दोनों लड़कियों की उम्र लगभग 15-16 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
एक का नाम समीना बानो पुत्री मोहम्मद अमीन गुज्जर और दूसरी का नाम बेगा बानो पुत्री अब्दुल्ला गुजर बताया गया है। दोनों बरनाड़ी सिगदी की रहने वाली थीं। दोनों के शव मलबे में से निकालकर उनके घर वालों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गए थे। सभी ने मिलकर लड़कियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।