{"_id":"684f2944e4e70fa3a80b2b4d","slug":"two-brothers-drowned-in-chenab-river-in-doda-rescue-operation-underway-udhampur-news-c-408-1-udh1003-352-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा में दो सगे भाई चिनाब नदी में बहे, बचाव अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा में दो सगे भाई चिनाब नदी में बहे, बचाव अभियान जारी
Mon, 16 Jun 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
नदी किनारे पहुंची पुलिस व बच्चों के परिजन। संवाद
- फोटो : udhampur
नदी किनारे क्रिकेट खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाई चिनाब नदी में बह गए। दोनों की तलाश एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय तैराकों की ओर से की जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे नदी किनारे क्रिकेट खेल रहे थे।
घटना शाम करीब 7 बजे की है, जब 13 वर्षीय असरार अहमद और 11 वर्षीय अबरार अहमद, पुत्रगण फारूक अहमद, जो वर्तमान में नेपली पुल डोडा में रह रहे हैं। क्रिकेट खेलते हुए गेंद के नदी किनारे चले जाने पर पानी में उतर गए। छोटे भाई को नदी में जाते देख बड़ा भाई भी उसे बचाने के लिए कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों ही बच्चे लापता हो गए।
बचाव अभियान में जुटा प्रशासन
हादसे की सूचना मिलते ही डीसी हरविंदर सिंह और वरिष्ठ एसएसपी संदीप मेहता मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ, पुलिस और सेना की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और रविवार देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ अधिकारी गुलाम नबी ने जानकारी दी कि रात करीब 9 बजे तक रग्गीनाला तक तलाशी ली गई, लेकिन अंधेरा होने और तेज बहाव के कारण अभियान को रोकना पड़ा।
सोमवार सुबह 6 बजे से अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा, जिसमें भागीलयार डैम तक चिनाब नदी के दोनों किनारों की गहन तलाशी ली जाएगी। अधिकारी ने बताया कि नदी का तेज बहाव बचाव कार्यों में सबसे बड़ी चुनौती है, फिर भी टीम हरसंभव प्रयास कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में गहरा शोक है। स्थानीय निवासी और प्रशासन दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की उम्मीद में हैं।