{"_id":"6ab583e90e17ba47ba0537c1","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-140939-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डॉ. ओम प्रकाश बने महिला काॅलेज उधमपुर के स्टाफ सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डॉ. ओम प्रकाश बने महिला काॅलेज उधमपुर के स्टाफ सचिव
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज उधमपुर में स्टाफ सचिव पद के लिए हुए चुनाव में डॉ. ओम प्रकाश निर्वाचित हुए। उन्होंने प्रो. मीनाक्षी जम्वाल को चुनाव में पराजित कर यह जिम्मेदारी हासिल की। चुनाव काॅलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी डॉ. गीतांजलि राजपूत की देखरेख में कराई गई। मतदान शुरू होने से पहले उन्होंने संकाय सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया, मतदान व्यवस्था और मतगणना संबंधी जानकारी दी। डॉ. मोनिका गुप्ता और प्रो. अनीता गुप्ता ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई जबकि डॉ. रविंद्र कुमार और डॉ. स्वाति दत्त मतगणना अधिकारी रहे।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में प्रो. सुनील मंगोत्रा, डॉ. उज्ज्वल मनहास, प्रो. संदेश कुमार, प्रो. सिमरन खजूरिया और प्रो. सफीना चौधरी ने समन्वय किया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नलिनी पठानिया ने डॉ. ओम प्रकाश को जीत पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह स्टाफ सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और आपसी समझ को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
नवनिर्वाचित स्टाफ सचिव डॉ. ओम प्रकाश ने प्राचार्य और सभी संकाय सदस्यों का आभार जताया और अपनी टीम की घोषणा भी की। इसमें डॉ. स्वाति दत्त और सिमरन खजूरिया को संयुक्त सचिव, यश कुमार को मीडिया एवं प्रचार समन्वयक, सफीना चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. उज्ज्वल मन्हास और डॉ. मुकेशी शर्मा को कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई।