फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एसटी दर्जा मिलने की खुशी में पाडरवासियों ने निकाली यात्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर स्थित प्रसिद्ध मचैल माता चंडी मंदिर में वीरवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शेड्यूल ट्राइब का दर्जा मिलने की खुशी में पाडर क्षेत्र के लोगों ने विशेष यात्रा निकालकर माता चंडी के दरबार में पहुंचकर सरकार, क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार शर्मा और माता चंडी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


इस विशेष यात्रा में पाडर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता चंडी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र को शेड्यूल ट्राइब का दर्जा मिलने पर धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूरे दिन हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसकी पूर्णाहुति विधिवत रूप से की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


वहीं मचैल माता के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है। वीरवार को भी मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। यात्रा की निर्धारित अवधि 5 सितंबर तक रखी गई थी लेकिन इसके बावजूद माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार और नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक के भी माता चंडी के दरबार में पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। हालांकि जम्मू में खराब मौसम और बारिश के कारण उनका विमान नहीं आ सका और उनका मचैल पहुंचने का कार्यक्रम रद्द हो गया। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि उनके आगमन पर वे क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे उनके समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम रद्द होने से कुछ स्थानीय लोगों में निराशा भी देखी गई।


पाडर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
इधर, पाडर क्षेत्र में मौसम में तेजी से बदलाव आया है और पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। बदलते मौसम के बावजूद माता चंडी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आई है और दर्शन के लिए यात्रियों का पहुंचना लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed