फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Trikuta mountain littered the ice sheet

त्रिकुटा पर्वत पर बिछी बर्फ की चादर

Sun, 08 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Sun, 08 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Trikuta mountain littered the ice sheet
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala

मौसम के बिगड़े मिजाज में शनिवार को कोई कमी नहीं रही। त्रिकुटा पर्वत बर्फ की सफेद चादर से ढंक गई। भवन पर भी अच्छी-खासी बर्फबारी हुई। मूसलाधार बारिश भी लगातार दूसरे दिन जारी रही। दो-तीन दिनों से बारिश के चलतेे धर्मनगरी में ठंड में काफी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


भवन और त्रिकुटा पर्वत पर लगातार बारिश और हिमपात से तापमान में काफी गिरावट आई है। दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण दूसरे दिन भी कटड़ा-सांझी दत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही त्रिकुटा पहाड़ियों सहित भवन पर लगातार बारिश और हिमपात हो रहा है। दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। यात्री रेन कोट और बरसातियों के सहारे पैदल ही चढ़ाई कर रहे हैं। भवन से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार और शनिवार तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हुई। इसके कारण कंबल स्टोर पर यात्री अधिक कंबल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन के लिए आवाजाही करने वाले यात्री घंटों इंतजार करते रहे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 17500 के करीब यात्रियों ने दर्शन किया था। जबकि शनिवार देर शाम तक 12 हजार के करीब यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि अभी काउंटर बंद होने में समय शेष था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed