{"_id":"6b0499c8da5ed72ec504c417","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-143264-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
चुलना पंचायत में मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना पर जागरूकता शिविर व मेडिकल कैंप आयोजित।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को पंचैरी तहसील की चुलना पंचायत स्थित आरडीडी हॉल में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नालसा योजना-2025 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएलएसए की सचिव एवं सब-जज सुमति शर्मा ने किया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना था।
सत्र के दौरान रिसोर्स पर्सन पलवी रानी ने योजना के प्रमुख उद्देश्यों और प्रावधानों को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने प्रभावित व्यक्तियों के अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता तथा पीड़ितों को न्याय व सहयोग दिलाने में विधिक सेवा संस्थानों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। मानव-वन्यजीव विभाग के रेंज अधिकारी सुरिंदर चिब ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली, संघर्ष कम करने के बचाव उपायों और वन्यजीव घटनाओं से प्रभावित लोगों को मिलने वाली सहायता की जानकारी दी। साथ ही लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षा नियमों का पालन करने और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क करने की अपील की।
जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया। कैंप में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सक्षम कैलू तथा आयुष विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंजू गुप्ता कैंप की ओवरऑल इंचार्ज रहीं और जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। समापन संबोधन में डीएलएसए सचिव सुमति शर्मा ने ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों व योजनाओं के लाभों को समझने और किसी भी तरह की सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, मानव-वन्यजीव विभाग, रिसोर्स पर्सन, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।