फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   traning

जघन्य अपराधों की जांच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
traning
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में जघन्य अपराधों की जांच और साइबर फोरेंसिक पर जारी पांच दिवसीय पाठ्यक्रम संपन्न हो गया है। इनमें प्रदेश भर से 44 अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को समापन समारोह में अकादमी के उपनिदेशक (इनडोर) एसएसपी मोहन लाल मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रभावी ढंग से जघन्य अपराधों की जांच करने के लिए जांचकर्ताओं की क्षमता का निर्माण करना था। इसमें शारीरिक अपराध, हत्या, विस्फोट, विस्फोट के बाद अपराध के दृश्य की जांच, डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने की पद्धति, ई-मेल ट्रैकिंग, साइबर पोर्नोग्राफी, आदि को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

इसमें एसटीसी बीएसएफ, जिला पुलिस उधमपुर और अकादमी के संकाय के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रतिभागियों से जघन्य अपराध के साथ साइबर अपराधों की जांच में नवीनतम जांच तकनीकों का उपयोग करने पर जोर दिया। पाठ्यक्रमों का संयोजन अकादमी के सहायक निदेशक (इनडोर) डीएसपी ताहिर हुसैन, साइबर सलाहकार नईम अब्बास हमदानी और संकाय सदस्य केवल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed