{"_id":"3a831a314bf22a5d05b3f4d6ead2d834","slug":"traffic-stopped-against-the-electric-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडी के खिलाफ यातायात रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडी के खिलाफ यातायात रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, पौनी
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ पौनी कसबे के लोगों का गुस्सा मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार को विभाग के एक्सईएन के नहीं आने के बाद लोगों ने रोष रैली निकाली थी।
विज्ञापन
मंगलवार को उनके आने के बावजूद उचित जवाब नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फिर भड़क गया। लोगों ने पौनी से अन्य क्षेत्रों के लिए जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को बंद कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को पौनी में एक्सईएन के आने के बाद तहसील कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद लोगों के द्वारा अपनी मांग को दोहराते हुए कहा गया कि उनको भेजे गए बिजली के बिलों में कटौती करते हुए पुराने रेट पर बिल दिए जाएं, जिस पर अधिकारियों ने अपनी मजबूरी दर्शाते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद लोग भड़क उठे और मुख्य सड़क को बंद कर धरने पर बैठ गए। इसके बाद मौके पर आए तहसीलदार ने लोगों को समझा-बुझा कर वापस बैठक में आने के लिए राजी किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी ने कहा कि जो बिल लोगों को आए हैं, उन्हें उनका भुगतान करना पड़ेगा।
उन्होंने तीन महीने का समय मांगते हुए कहा कि इस दौरान विभाग के द्वारा सर्वे करवाया जाएगा। लोगों से अपील भी की कि वे अपने घरों और दुकानों में मीटर लगवाएं ताकि उसमें आने वाली रीडिंग के तहत ही लोगों को उनके बिल भेजे जाएं। इस दौरान उनके द्वारा विभाग की अन्य मजबूरियां भी बताई गई।
बैठक में सीटू नेता ओम प्रकाश शर्मा, अजीत राम बडगोत्रा, प्रकाश सिंह, सरपंच रिटायर कैप्टन राम लाल शर्मा आदि भी मौजूद थे, जिनके द्वारा विभाग को लो वोल्टेज की समस्या के साथ ही की जाने वाली अघोषित कटौती को दूर करने को कहा गया।