फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tracking

घास के हरे मैदानों, धुंध भरे वातावरण व खानाबदोश बस्तियों से होकर बनाया रास्ता

विज्ञापन
tracking
पटनीटाप से शंखपाल तक ट्रेक करने वाला छात्रों का दल - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पटनीटॉप पर्यटन सर्किट में प्रकृति और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पटनीटॉप विकास प्राधिकरण ने श्री माता वैष्णो देवी विवि के साथ मिलकर ऐतिहासिक शंखपाल मंदिर के लिए ट्रैक का आयोजन किया। पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन रामबन और उधमपुर के सहयोग से आयोजित ट्रैक में 70 ट्रैकर्स को पीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ठाकुर शेर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

ट्रैकर्स ने हरे भरे घास के मैदानों, धुंध भरे वातावरण और खानाबदोश बस्तियों से होते हुए लगभग 9383 फुट ऊंचे शंखपाल रिज के उच्चतम बिंदु तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता बनाया, जहां स्थानीय देवता का सदियों पुराना मंदिर स्थित है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों से ताल्लुक रखने वाले एसएमवीडीयू के छात्रों और शिक्षकों के लिए यह अनोखा अनुभव था।
विज्ञापन

एसएमवीडीयू के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह जम्वाल ने कहा विश्वविद्यालय ने छात्रों को हिमालय की समृद्ध और प्राकृतिक वनस्पतियों और जीवों से परिचित कराने और एक स्वस्थ, सक्रिय और समृद्ध जीवन शैली विकसित करने का प्रयास किया है। ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि सनासर शंखपाल ट्रैक आश्चर्यजनक पगडंडियों से होकर गुजरता है, और पंचैरी, सनासर, पटनीटॉप, सुद्धमहादेव, मानतलाई तक विश्व प्रसिद्ध ट्रैक का एक हिस्सा है। यह एक तरफ मध्य हिमालय और दूसरी तरफ ग्रेटर हिमालय के विस्मयकारी दृश्य प्रदान करता है। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए सीईओ ने कहा कि देश और विदेश के ट्रैकर्स, साहसिक उत्साही लोग सनासर से बसंतगढ़ तक पटनीटॉप पर्यटन सर्किट के सुंदर परिदृश्य का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed