{"_id":"258b9d62f3ad136b483a53af1d4fe4df","slug":"tight-security-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, सख्त पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, सख्त पहरा
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध देखे जाने और नरसू व पठानकोट हमले के बाद गणतंत्र दिवस कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा। उत्तरी कमान के हेडक्वार्टर होने के कारण सेना ने भी सुुरक्षा को कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
कई जगहों से संदिग्ध देखे जाने की सूचना और अफवाहों के कारण सुरक्षा गश्त को बढ़ा दिया है। सुरक्षाबलों को अलर्ट जारी किया गया।
उधमपुर में मुख्य समारोह बॉयज डिग्री कालेज में होगा। जिलाधीश डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी परेड का निरीक्षण करेंगे। सुबह 9:55 बजे तिरंगा फहराया जाएगा और 10:05 बजे पर परेड का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
मार्च पास के बाद रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था गेस्ट हाउस के बाहर रखी गई है। केवल वीवीआई और वीआईपी लोगों की गाड़ियां ही ग्राउंड के पास पहुंचेगी।
विज्ञापन
समारोह के लिए सैन्य क्वार्टरों के बाहर सेना ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। सेना, सीआरपीएफ, पुलिस में अलर्ट जारी किया गया है।
डीआईजी सुरेंद्र गुप्ता ने सुरक्षा के मद्देनजर कटड़ा, रियासी और उधमपुर की सुरक्षा की समीक्षा की। एसएसपी कटड़ा, उधमपुर और एसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कटड़ा वैष्णो देवी आधार शिविर से लेकर भवन तक सुरक्षा बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षाबलों ने गश्त बढ़ाई है। यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।
गाड़ियों की भी चौक-चौराहों पर तलाशी ली जा रही है। किसी जगह पर कोताही नहीं बरती जा रही है। डीआईजी ने दावा किया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध है।