{"_id":"58792a044f1c1bc156baa200","slug":"three-tribal-villages-will-be-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन ट्राइबल मॉडल विलेज बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन ट्राइबल मॉडल विलेज बनाने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
udhampur
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन ट्राइबल मॉडल बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू की है। शुक्रवार को इस सिलसिले में डीसी नीरज कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जार, रसाली-गंधारन तथा मतलोआ को ट्राइबल मॉडल विलेज के तौर पर विकसित करने पर चर्चा की गई। यह फैसला आदिवासी लोगों के उत्थान के लिए किया गया।
विज्ञापन
बैठक में डीसी ने बताया गया कि ब्लाक उधमपुर के जार, डूडु-बसंतगढ़ के रसाली-गंधारन तथा ब्लाकचिनैनी के मतलोआ को ट्राइबल सब प्लान के तहत विशेष केंद्रीय सहायता से ट्राइवल मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में विस्तार से प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में आदिवासी गांव को ट्राइबल मॉडल विलेज के तौर पर विकसित करने के लिए विभिन्न विषयों, जिनमें ट्राइबल मॉडल विलेज में स्कूल, आंगनबाडी सेंटर, स्वास्थ्य केंद्र, सड़कें, बिजली आदि उपलब्ध करवाना है, पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को इस योजना के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में एडीडीसी अरविंद शर्मा, सीपीओ राकेश जंवाल, एसीडी ओम प्रकाश, सीएमओ डा. चंद्र प्रकाश, सीएएचओ डॉ. बीबी फड़िया के अलावा जिला तथा ब्लाक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।