{"_id":"a7ad4caf56a6e5b8a482086ebe995ead","slug":"thousands-of-rupes-out-of-the-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी काल के झांसे में आकर गंवाए हजारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी काल के झांसे में आकर गंवाए हजारों
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बैंक का नाम लेकर फर्जी काल कर लोगों से रुपये ऐंठने वालों ने उधमपुर के एक युवक को अपना शिकार बना लिया। इस युवक के खाते से 13 हजार रुपये निकाल लिए और उसके एटीएम कार्ड के अंत के चार अंक पूछकर उसे ठग लिया।
विज्ञापन
ऐसे कई मामले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व देश के कई राज्यों में पहले से ही चर्चा में हैं। नगर निवासी विजय कुमार के अनुसार वीरवार को अज्ञात नंबर से फोन काल आई।
विज्ञापन
इस फोन काल पर एक युवक ने बात बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। उसका बैंक खाता और अन्य नंबर चाहिए। ताकि सुरक्षा कारणों से उसे बदला सके। नई तकनीक आई है। कहीं कोई चोरी नहीं हो।
विज्ञापन
विजय कुमार के अनुसार उसने पहले अपना बैंक खाता नंबर दिया। इसके बाद अपने एटीएम के चार नंबर दिए। इन चार नंबरों के बाद उसने अपने बैंक का नाम भी बताया। शाम के समय जब वह एटीएम गया तो पाया। उसके खाते से 13 हजार रुपये निकल गए थे। खाते में केवल तीन हजार रुपये ही मौजूद थे।
वह तुरंत नगर में स्थित बैंक की शाखा में गया। अपना खाता बंद कराया। एटीएम भी बंद कराया और बकाया तीन हजार रुपये नए खाते में डाल दिए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दे दी है। अब साइबर सैल जम्मू में इसकी सूचना दी जाएगी।
गौरतलब है, ऐसा ही एक मामला एयरफोर्स के एक जवान भी कुछ महीने पहले आया था। उसके खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए गए थे और मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच अभी तक जारी है।
नहीं दें किसी को कोई पासवर्ड
एसपी यासीन किचलू के अनुसार कई बार भोले भाले लोग झांसे में आ जाते हैं। खाली एटीएम कार्ड पर लिखे नंबरों से ही वह चिप लगाकर पता कर लेते हैं और एटीएम से रुपये निकाल लेते हैं।
ऐसे अपराध का तुरंत पता किया जाएगा। एसपी क्राइम ब्रांच मुब्बसर लतीफी के अनुसार फिलहाल उनके पास शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। लोगों से अपील की कि वह लाटरी, जांच या इनाम के चक्कर में आए फोन काल पर गौर नहीं करें। अपना कोई पासवर्ड किसी को नहीं दें।