फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Thief

हजारों के सोने व नकदी पर साफ कर गए चोर

विज्ञापन
Thief
रामनगर में घर में चोरों की तरफ से की गई तोड़फोड़ व तोड़ा गया ताला - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। तहसील मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर सुरनी गांव में शनिवार देर रात चोर घर का ताला तोड़ कर हजारों की नकदी, सोने और चांदी के आभूषण उड़ ले गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामला दर्ज किया, और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेक राम का परिवार किसी काम से बाहर गया था। शनिवार देर रात चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़ करीब डेढ़ तोले सोना, तीन सौ ग्राम चांदी और करीब आठ हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। इसके साथ बेड को भी तोड़ दिया। नेक राम ने बताया कि वह रामनगर में रेहड़ी लगाता है। वह सात दिन से घर नहीं आया था।
विज्ञापन

उसने बताया कि पिता दो दिन पहले दवाई लेने उधमपुर शहर गए थे। दो दिन से घर पर कोई नहीं था। इसी का चोरों ने फायदा उठाया। चोरी के बारे में रविवार सुबह सूचना मिली। इसके बारे में नायब सरपंच को सूचना दी तो सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नेक राम की मांग है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे, और चोरी हुए गहने और नकदी बरामद कर राहत दे।

रामनगर में घर में चोरों की तरफ से की गई तोड़फोड़ व तोड़ा गया ताला

रामनगर में घर में चोरों की तरफ से की गई तोड़फोड़ व तोड़ा गया ताला- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed