फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   There is no staff, no books in the library, how to study

न स्टाफ है, न लाइब्रेरी में किताबें, कैसे करें पढ़ाई

विज्ञापन
There is no staff, no books in the library, how to study
उधमपुर में नर्सिंग कॉलेज के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते छात्र व छात्राएं। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकारी नर्सिंग कॉलेज उधमपुर में सुविधाओं की मांग को लेकर कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने सोमवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि तीन महीने से कॉलेज चल रहा है, लेकिन उनकी पढ़ाई न के बराबर हो रही है। न कॉलेज में स्टाफ हैं और न लाइब्रेरी में किताबें हैं। ऐसे में पढ़ाई बाधित हो रही है। कई बार इस संबंध में अधिकारियों से बात की गई, लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज के गेट के बाहर धरना देकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जीनत, असलत बशीर, वानी बाहिद व अन्य छात्र, छात्राओं ने बताया कि करीब तीन महीने से कॉलेज में उनका सत्र चल रहा है, लेकिन उनको सुविधाएं न के बराबर मिल रही है। सबसे बड़ी परेशानी स्टाफ की है। अभी तक कॉलेज में स्टाफ नियुक्त नहीं किया गया है। उनको पढ़ाने का काम जेएनएम का स्टाफ कर रहा है। जबकि कॉलेज का स्टाफ नियुक्त करने को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। तीन महीने में वह कुछ भी सही तरह से नहीं पढ़ पाए हैं। इसके अलावा उनको अभी तक हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल पाई है। हॉस्टल की इमारत बन कर तैयार है, लेकिन उनको हॉस्टल की सुविधा नहीं दी जा रही है। सभी ग्रामीण इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहने को मजबूर हैं। लाइब्रेरी में जरूरत के अनुसार किताबें नहीं है। कॉलेज में पीने का पानी और बिजली की भी जरूरत अनुसार सुविधा नहीं है। बिजली बंद होने पर उनको गर्मी के कारण परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कॉलेज तक पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। मेटाडोर के इंतजार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सरकारी कॉलेज में हर छात्र से 70 हजार रुपये फीस वसूली गई है और पढ़ाई और सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। इसी को लेकर सभी ने प्रदर्शन शुरू किया है। जब तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनको सुविधा नहीं प्रदान की जाती है तब तक इसी तरह से रोष प्रकट करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed