{"_id":"571e74fd4f1c1b0c75a91cc1","slug":"the-instructions-to-smooth-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी आपूर्ति सुचारु करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी आपूर्ति सुचारु करने के दिए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
टंकी से पानी आपूर्ति नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद पानी सप्लाई सुचारु रखने के निर्देश विधायक ने विभाग के अधिकारियों को दिए। इस मुद्दे पर सोमवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक पवन कुमार गुप्ता ने पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पानी की सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए फिलहाल डबल शिफ्ट में काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक गुप्ता ने कहा कि डेढ़ माह से जलापूर्ति विभाग में कार्यरत सीपी एवं आईटीआई वर्कर्स की हड़ताल के कारण शहर में पीने की सप्लाई लगातार प्रभावित हो रही है। इसकी वजह से लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से बात करने पर उनका भी यही कहना था कि वर्कर्स की हड़ताल की वजह से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी वर्कर हड़ताल कर चुके हैं, परंतु इस बार डेढ़ माह से वर्कर हड़ताल पर हैं। वर्कर काफी समय से वेतन नहीं मिलने और भत्ता मुहैया करने की मांग कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। व्यवस्था चरमराए नहीं। मौजूदा समय में गर्मियों की वजह से लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि जब तक वर्करों की हड़ताल समाप्त नहीं होती, तब तक विभाग को चाहिए कि अपने स्थायी कर्मचारियों के माध्यम से पानी की सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए डबल शिफ्ट में काम किया जाए। विधायक को अधिकारियों ने आश्वासन दिया है पानी सप्लाई को दुरुस्त रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार बुच्चा, युवा नेता रोहित सेठी, सरपंच राज मोहम्मद चंदेल आदि मौजूद थे।