Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

बूथ की मजबूती से ही संगठन होगा मजबूत : विधायक परिहार

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। जिला डोडा की पंचायत जोधपुर में जोधपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डोडा वेस्ट के विधायक शक्ति राज परिहार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबू राम शर्मा, जोधपुर मंडल अध्यक्ष अंग्रेज रुकवाल सहित मंडल के विभिन्न बूथों के सभी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे तथा क्षेत्र में संगठन की स्थिति और उसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक शक्ति राज परिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसका बूथ स्तर का ढांचा और वहां सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। जब बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन भी मजबूत बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने, आम लोगों के बीच सक्रिय रहने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed