{"_id":"533f25bc384d7ffbe718b608ac3f33a0","slug":"the-committee-will-set-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी का गठन करेंगे व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी का गठन करेंगे व्यवसायी
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी से अर्द्धकुंवारी तक बनाए गए नए मार्ग के इस्तेमाल पर असमंजस की स्थिति के बीच श्राइन बोर्ड के खिलाफ व्यवसायियों द्वारा मोर्चा खोला जाना लगभग तय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
इस सिलसिले में सोमवार को व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें फैसला किया गया कि आंदोलन संबंधित एक कमेटी का गठन होगा। इस कमेटी के नेतृत्व में बोर्ड के कथित जनविरोधी मुद्दों के खिलाफ काम किया जाएगा।
विज्ञापन
रियासी के विधायक अजय नंदा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में एक मत से निर्णय लिया गया कि बोर्ड शुरू से अपने आश्वासनों पर खरा नहीं उतरा है। धर्मनगरी से अर्द्धकुंवारी तक बनाए गए नए मार्ग के इस्तेमाल संबंधी दोगली नीति अपना रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान बोर्ड की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए नंदा ने कहा कि जनता कटड़ा सहित आसपास के लोगों को भी बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोलने की आवश्यकता है। वह हर प्रकार से समर्थन को तैयार हैं।
उन्होंने इस आवाज को राज्य और केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा के संबोधन पर निर्णय लिया गया कि नेशनल ग्रीन ट्रिव्यूनल (एनजीटी) में दायर जाचिका में कटड़ा की जनता भी पार्टी बन कर पेश होगी तथा अपना पक्ष रखेगी।
गौरतलब है कि इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि एनजीटी की आड़ में बोर्ड नए मार्ग को खोलने के प्रयास में है। शर्मा ने बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए जनता को एकजुट होने का आग्रह किया।
इस मौके पर कुलदीप वकील, शशि गुप्ता, राना समोत्रा, राजेश सडोत्रा, अजय बडू, वरिंद्र केसर, सुनील ऐडवोकेट, अवतार कृष्ण आदि ने भी आंदोलन की रणनीति तैयार किए जाने पर मुहर लगाई। आखिर में सर्वसहमति से गणमान्य लोगों की एक कमेटी के गठन करने पर सहमति बनी जो पूरे मामले को दिशा प्रधान करेगी।