फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The bridge being built at a cost of Rs 1.58 crore collapsed before its launch

Udhampur: 1.58 करोड़ की लागत से बन रहा पुल लॉन्चिंग से पहले ही ढहा, तेज बारिश या तकनीकी लापरवाही?

Sat, 02 Aug 2025 12:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 02 Aug 2025 12:17 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्वेना और नरसू ब्लॉकों को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फुटब्रिज बारिश और तूफान के कारण ढह गया। 1.58 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल की जांच जारी है, जिसमें विभागीय निगरानी में लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
The bridge being built at a cost of Rs 1.58 crore collapsed before its launch
1.58 करोड़ की लागत से बन रहा पुल ढहा - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्वेना और नरसू ब्लॉकों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा एक निर्माणाधीन फुटब्रिज बारिश और तूफान के चलते ढह गया। यह पुल लगभग 1.58 करोड़ रुपये की लागत से पिछले डेढ़ साल से निर्माणाधीन था और अब अपने लॉन्चिंग चरण में था।

विज्ञापन


विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की प्रतिक्रिया
नरसू गांव के सरपंच अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि यह पुल ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर बनाया जा रहा था। इसका उद्देश्य बच्चों को स्कूल पहुंचाने और आवाजाही की सुविधा उपलब्ध कराना था। उन्होंने हादसे का कारण लापरवाही नहीं, बल्कि तेज बारिश और तूफान से हुए भूस्खलन को बताया। साथ ही उन्होंने पुल की डिजाइन में बदलाव और एक नई समिति के गठन की मांग की।



नरसू के जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य सुभाष चंदर ने कहा कि पुल गिरने की खबर मिलते ही संबंधित विभाग, स्थानीय विधायक और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को जानकारी दी गई। केंद्रीय टीमों ने मौके का दौरा किया। उन्होंने पुल के जल्द पुनर्निर्माण और तकनीकी खामी की जांच की मांग की, साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी अपील की।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
उप जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राजिंदर सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान नियमों के अनुसार फास्टनिंग (जोड़ने का कार्य) संभवतः सही तरीके से नहीं हुआ, जिससे हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि उपायुक्त (डीसी) के निर्देश पर उन्होंने जांच कमेटी का नेतृत्व किया, जिसमें स्थानीय लोगों और विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की गई। जांच में विभाग द्वारा निगरानी और सुपरविजन में कई खामियां पाई गई हैं। रिपोर्ट जल्द ही डीसी को सौंप दी जाएगी और सुधारात्मक कदम सुझाए जाएंगे।



इस हादसे ने प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर लोग वर्षो से इस पुल की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं अब उन्हें कम से कम 5-6 महीने और इंतजार करना होगा। जांच जारी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed