{"_id":"62e424a6b0857e67a93d108e","slug":"thana-divas-udhampur-news-jmu2649581136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए लोगों की पुष्टि करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए लोगों की पुष्टि करे पुलिस
विज्ञापन
रामनगर:थाना दिवस में मौजूद गणमान्य लोग।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पुलिस ने रामनगर के टाउन हॉल में थाना दिवस का आयोजन किया। इसमें एसएसपी मुख्य रूप से मौजूद रहे। एसडीपीओ डॉ. विषम दुबे, रामनगर के थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर रिदम शर्मा, आदि ने भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिया गया।
कार्यक्रम में लोगों ने ट्यूशन केंद्रों में जगह-जगह पुलिस गश्त की मांग की। इसके अलावा नशे को जड़ से खत्म करने, बाहरी राज्यों से आए लोगों की पुष्टि करने समेत कस्बे की अन्य जरूरी मांगों व समस्याओं से एसएसपी को अवगत करवाया। वार्ड 3 के पार्षद संजीव जंडियल ने बताया कि रामनगर के केया इलाके में बस हादसे में मारे गए लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला। जबकि, सरकार पांच लाख का मुआवजा मृतक के परिजनों को देने की घोषणा कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि जल्द मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। एसएसपी ने सभी मांगों को सुना और जल्द सभी समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। थाना दिवस में नगर पालिका की अध्यक्ष बैंती देवी, उपप्रधान राजेश खारका, व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथिया, रामनगर वन के डीडीसी मूलराज, बीडीसी देस राज, आदि उपस्थित रहे।