फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   T-10 Cricket Championship

Udhampur News: गंदटॉप, पंचोड़ और छतराड़ी ए की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
T-10 Cricket Championship
- टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के छतराड़ी गांव में छतराड़ी क्रिकेट क्लब की ओर से करवाया जा रहा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को प्रतियोगिता में छह टीमों के तीन क्वार्टर फाइनल मैच करवाए गए।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच गंदटॉप क्रिकेट क्लब और मजोड़ी क्रिकेट क्लब के बीच शुरू हुआ। गंदटॉप क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 10 ओवर में छह विकेट खोकर टीम ने 88 रन बनाए। जवाब में मजोड़ी क्रिकेट क्लब छह ओवर में ही 62 रन बनाकर आलआउट हो गई। गंदटॉप क्रिकेट क्लब ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच पंचोड़ क्रिकेट क्लब और रसली ठकराई क्रिकेट क्लब के बीच शुरू हुआ। पंचोड़ क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 144 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसली ठकराई की टीम 10 ओवर में 60 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह, पंचोड़ क्रिकेट क्लब भी सेमीफाइनल में पहुंच गया।
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला छतराड़ी ए क्रिकेट क्लब और छतराड़ी बी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस छतराड़ी ए क्लब ने जीतकर 10 ओवर में 95 रन का लक्ष्य विरोधी टीम के सामने रखा। जवाब में छतराड़ी बी टीम 20 रन से मैच हार गई और छतराड़ी ए की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। छतराड़ी क्रिकेट क्लब के सदस्य मनीष कुमार ने बताया रविवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed