{"_id":"e8612e08d6a5e1d42cfe1914d3813e4b","slug":"suspicious-death-of-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनिहाल म्युनिसिपल कमेटी के कार्यालय में एक महिला सफाई कर्मचारी की बुधवार को संदिग्ध मौत पर जमकर बवाल हुआ। मृत महिला के रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर यातायात बाधित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। परिवार और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतका नगीना बानो म्युनिसिपल कमेटी में अस्थायी सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती थी।
विज्ञापन
पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला था। उसका पति दो महीने से बीमार बेड पर पड़ा हुआ है। उसकी दो अविवाहित बेटियां भी हैं। इससे वह काफी परेशान रही थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि म्युनिसिपल कमेटी में तैनात एक जूनियर असिस्टेंट उसे परेशान करता था और ड्यूटी के समय में उससे घरेलू कामकाज भी करवाता था।
विज्ञापन
परिवार वालों का कहना है कि रोज की तरह बुधवार की सुबह भी वह ड्यूटी पर गई थी। वहां जूनियर असिस्टेंट से वेतन के मामले पर बहस भी हो गई थी। उसके कुछ देर बाद ही कमेटी के परिसर में ही वह बेहोश होकर गिर गई। उसे तुरंत बनिहाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत करार दिया गया।
उसकी मौत की खबर फैलते ही परिवार के लोग उसके शव को हाईवे पर लाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी उसके साथ हो लिए। इस दौरान हाईवे पर कुछ घंटों के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम बनिहाल फारूक अहमद काजी और एसडीपीओ मो. रफीक खान ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। प्रदर्शनकारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।