फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   summer, clothes, trending, market

Udhampur News: सर्दी खत्म, बाजारों में बढ़ी गर्मियों के कपड़ों की रौनक

विज्ञापन
summer, clothes, trending, market
उधमपुर। मौसम का मिजाज अब लगातार बदल रहा है। सर्दी लगभग खत्म हो चुकी है और गर्मियों की आहट के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर गर्मियों के कपड़े सजने शुरू हो गए हैं और लोग भी हल्के व आरामदायक कपड़ों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी के अंतिम दिनों और मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड के अलावा दिन में अब गर्मी का अहसास होने लगा है। बदलते मौसम का असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। दुकानदारों ने अब सर्दियों के कपड़ों की जगह गर्मियों के कपड़े सजाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बाजारों में सूती कपड़े, हल्की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ते और बच्चों के लिए रंग-बिरंगे समर कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। युवाओं में खासकर हल्की टी-शर्ट और ट्रेंडी समर वियर की मांग बढ़ रही है। वहीं महिलाओं के लिए भी काटन सूट और हल्के फेब्रिक के कपड़े दुकानों पर उपलब्ध हो गए हैं। जयादातर महिलाओं में फरशी सलवार सूट की पसंद देखने को मिल रही है जोकि 250 से 300 तक बाजार में उपलब्ध है। दुकानदारों का कहना है कि मौसम बदलते ही ग्राहकों की संख्या भी बढ़ने लगी है और लोग अब गर्मियों के हिसाब से कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed