{"_id":"65a037b679f8a9088609c9f4","slug":"students-come-from-isro-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-6238-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इसरो में च्रदंयान निर्माण से लांचिंग तक की प्रक्रिया से रूबरू हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इसरो में च्रदंयान निर्माण से लांचिंग तक की प्रक्रिया से रूबरू हुए छात्र
Fri, 12 Jan 2024 12:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दस दिवसीय विज्ञान यात्रा कर लौटे भारतीय विद्या मंदिर के छात्र
उधमपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की प्रांत इकाई भारतीय शिक्षा समिति जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के 8 विद्यालयों से 51 बाल वैज्ञानिक एवं 10 संरक्षक शिक्षक इसरो, श्री हरिकोटा आंध्र प्रदेश की यात्रा पूरी करके जम्मू प्रांत कार्यालय में पहुंचे।
यह यात्रा 30 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 9 जनवरी 2024 तक चली। जिसमें भाग लेने भारतीय विद्या मंदिर उच्च विद्यालय उधमपुर नैनसू से आठ छात्र और छात्राएं व विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु शर्मा शामिल रही। इस यात्रा में बच्चों ने रॉकेट निर्माण से लेकर राकेट लॉचिंग तक की पूरी प्रक्रिया जानकारी और साक्षत अनुभव हासिल किया। इसके साथ ही बच्चों ने दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन किए। छात्रों ने श्रीहरिकोटा इसरो के वैज्ञानिकों से भी बातचीत की तथा उन स्थान को भी दौरा किया जहां से चंद्रयान 2 को लांच किया गया था। आज सभी बच्चों के विद्यालय वापस पहुंचने पर विद्यालय के अध्यापकों तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। बच्चों ने भी अपने अनुभव अन्य छात्रों तथा अध्यापकों के साथ साझा किए। प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने कहा कि बच्चों को ऐसे अभियानों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया जिन्होंने ऐसे अद्भुत चमत्कार करके भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।फोटो सहित