फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   strike close, garbage lifted

Udhampur News: लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी, डंपिंग स्टेशनों से उठा कचरा

विज्ञापन
strike close, garbage lifted
उधमपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की वेतन की मांग को लेकर शुरू हुई हड़ताल शुक्रवार को लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। कर्मचारी काम पर लौट आए और शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरे को उठाकर व्यवस्था को पटरी पर ले आए। दोपहर बाद डंपिंग स्टेशनों से कचरा हटाने का अभियान चलाया जिससे शहर फिर साफ नजर आने लगा।
विज्ञापन

नगर परिषद में महिला लेखाकार के मातृत्व अवकाश पर जाने के कारण अप्रैल का वेतन जारी नहीं हो रहा था। कर्मचारियों ने चार दिन पहले प्रशासन को हड़ताल की चेतावनी दी थी। समस्या का समाधान नहीं होने पर वीरवार से काम छोड़कर कर्मी सड़क पर बैठ गए थे। इस कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर तक सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कई इलाकों में कचरा समय पर नहीं उठाया जा सका जिससे बदबू और गंदगी की समस्या बढ़ने लगी थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखाकार का अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए नए अधिकारी की नियुक्ति का लिखित आदेश जारी किया। कर्मचारियों को जैसे ही आश्वासन मिला कि जल्द वेतन जारी कर दिया जाएगा तो उन्होंने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। विभिन्न वार्डों और बाजारों में विशेष अभियान चलाया। कर्मचारियों ने समाधान के लिए सीईओ और प्रशासन का धन्यवाद किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विक्की ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब लिखित आदेश मिलने के बाद समस्या का समाधान हो गया है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में वेतन संबंधी ऐसी परेशानी सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed