{"_id":"9d5bc6463c38ab8639791a968f399c63","slug":"strict-security-for-prime-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रध्ाानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रध्ाानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 22 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले शुक्रवार को उधमपुर और हाईवे पर भी सुरक्षा कड़ी की गई। जबकि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के शुक्रवार को रामबन में दौरे के कारण भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
पुलिस ने हाईवे पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। शुक्रवार की सुबह यूपीए की चेयरपर्सन उधमपुर में एयरफोर्स स्टेशन पर हेलीकाप्टर से उतरीं और उसी समय चापर से रामबन के लिए रवाना हो गईं। स्टेशन पर पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे। आसपास क्षेत्र में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ही उधमपुर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। गली, चौक-चौराहों पर केंद्रीय बल के जवानों को मुस्तैद देखा गया। नाके पर भी सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति पैदा नहीं हो, इसके लिए भी विशेष मुस्तैदी की गई है।
विज्ञापन
जिले में चुनावों के दौरान दस हजार अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है। अतिरिक्त फोर्स का पहुंचना भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। जबकि जिले में मौजूद सीआरपीएफ के जवानों को पहले से ही सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।