{"_id":"67be1d41a41ef5ae5d087e6d","slug":"spectacular-tableaux-came-out-in-shiva-procession-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-120809-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिव बरात में निकलीं नयनाभिराम झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिव बरात में निकलीं नयनाभिराम झांकियां
Wed, 26 Feb 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर में महाशिवरात्रि पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान शिव-पार्वती की झांकियां। संव
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव-पार्वती के दिव्य स्वरूपों ने मोहा मन, भोलेनाथ के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
उधमपुर। हल्की बूंदाबांदी के बीच सनातन धर्म सभा की ओर से महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ की बरात का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जैसे ही यात्रा शहर की सड़कों पर निकली, श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में झूमने लगे और पूरे शहर में जयकारों की गूंज सुनाई दी। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक और शैक्षिक संस्थाओं के साथ दुकानदार व स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शाम 4 बजे सनातन धर्म सभा उधमपुर परिसर से विधि-विधान से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। एक झांकी में भगवान शिव-पार्वती चंद्रमा पर विराजमान थे, तो दूसरी में शिवगण नृत्य करते हुए चल रहे थे। सोलह शृंगार किए मां पार्वती ने यात्रा को और भी मनमोहक बना दिया। एक के बाद एक भगवान शिव-पार्वती के विभिन्न रूपों को दर्शाती झांकियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही थीं।
यात्रा के दौरान शिवगणों का नृत्य और शिव भजनों की धुन श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर रही थी। सैकड़ों श्रद्धालु नाचते-गाते भोलेनाथ का गुणगान कर रहे थे। जगह-जगह भक्तों के लिए जलपान व्यवस्था भी की गई थी। शोभायात्रा मुख्य बाजार, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, पांडव मंदिर, अस्पताल रोड, सैलां तालाब और चबूतरा बाजार से होते हुए सनातन धर्म सभा परिसर में संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालु शांति और उल्लास के साथ भक्ति में लीन हो सके।