फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   snow fall

बर्फ की सफेद चादर से ढंकीं देराटॉप-सियोजधार की चोटियां

विज्ञापन
snow fall
चिनैनी। कुछ दिनों से चिनैनी क्षेत्र में मौसम बिगड़ा हुआ है। बुधवार देर रात को हुई तेज बारिश ने जहां देराटॉप व सियोजधार को बर्फ की सफेद चादर से ढंक दिया है। वहीं, वीरवार दोपहर बाद मौसम ने फिर से रंग बदलते हुए क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर मौसम बिगड़ा रहा, और देर रात को तेज बारिश हुई। इसके साथ सुद्धमहादेव के साथ जुड़ती देराटॉप की चोटी व लाटी की ऊंची पर्वतीय चोटी सियोजधार में ताजा हिमपात से क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलने का दौर जारी रहा। वीरवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ था, और लोगों ने सूर्य देव की तपिश का आनंद दोपहर तक लिया। लेकिन, दोपहर बाद आसमान में फिर से बादलों ने डेरा डाल लिया, जिसके बाद ठंड में बढ़ोतरी हुई, और तेज बारिश से क्षेत्र के तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन

वीरवार को भी इन दोनों चोटियों पर हिमपात जारी रहा। लेकिन, नत्थाटॉप, शिवगढ़धार और जुगधार में बारिश हुई। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में भी बारिश से वहां के मौसम में बदलाव आ गया था, जिसके चलते सैलानियों व लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ अलाव का भी सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed