फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गोल मार्केट से सलाथिया चौक तक लगातार जाम की समस्या से व्यापार पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के प्रमुख बाजार गोल मार्केट से सलाथिया चौक तक आए दिन लगने वाले जाम और बेतरतीब पार्किंग के कारण दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सड़क किनारे लगी रेहड़ियों और जगह-जगह खड़े वाहनों के चलते दिनभर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है। जाम के कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने और वाहन खड़ा करने में परेशानी होती है, जिसके चलते कई ग्राहक बिना खरीदारी किए ही लौट जाते हैं।
विज्ञापन


गोल मार्केट से सलाथिया चौक तक दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क किनारे रेहड़ियां लगने और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण कई बार सड़क पर इतनी भीड़ हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के बाहर रेहड़ियां लगने से ग्राहकों के लिए जगह कम पड़ जाती है और वाहन खड़ा करने की सुविधा नहीं मिलने के कारण कई ग्राहक बाजार में रुकने से बचते हैं।
विज्ञापन

दुकानदार राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, दीपू सहित अन्य ने बताया कि समस्या को लेकर प्रशासन की ओर से कई बार अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। उनका कहना है कि केवल चालान करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। रेहड़ियों को व्यवस्थित करने के साथ वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था करना जरूरी है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि गोल मार्केट से सलाथिया चौक तक यातायात व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए। रेहड़ियों को निर्धारित स्थान पर लगाने और वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी न हो और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed