फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कैलाश कुंड यात्रा को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा /भद्रवाह। वार्षिक पवित्र कैलाश कुंड यात्रा-2026 के सुरक्षित एवं सुचारु आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त/अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट भद्रवाह की ओर से सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की गई है। कैलाश कुंड यात्रा 8 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित कैलाश कुंड तक पहुंचने वाला मार्ग बेहद दुर्गम और चुनौतीपूर्ण है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी, फिसलन भरे रास्ते, घने जंगल, सीमित संचार सुविधाएं और मौसम में अचानक बदलाव यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

एडवाइजरी में श्रद्धालुओं से अपनी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने तथा पहले से किसी बीमारी से पीड़ित होने की स्थिति में यात्रा से पूर्व चिकित्सक की सलाह लेने को कहा गया है। यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखना अनिवार्य बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुबह जल्दी यात्रा शुरू करने और सूर्यास्त के बाद यात्रा से बचने की सलाह दी है। चढ़ाई के दौरान धीमी और लगातार गति बनाए रखने तथा बीच-बीच में पर्याप्त आराम करने को कहा गया है। साथ ही मौसम विभाग और ज़िला प्रशासन की ओर से जारी मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने और पर्याप्त पानी पीते रहने की अपील की गई है। ऊंचाई पर बीमारी के लक्षण महसूस होने पर आगे चढ़ाई नहीं करने और तुरंत कम ऊंचाई वाले स्थान पर उतरने की सलाह दी गई है। यात्रियों को छाता, जैकेट, रेनकोट, विंडचीटर, गर्म कपड़े, ऊनी मोजे, दस्ताने, वाटरप्रूफ जूते, स्लीपिंग बैग, टॉर्च और आवश्यक दवाइयां साथ रखने को कहा गया है।
एडवाइजरी में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं को स्तनपान कराने वाली माताओं को सुंगलि/नालठी, छत्रगल्ला और ड्राफ्रा प्वाइंट से आगे की कठिन यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।
यात्रा के दौरान नशीले पदार्थ, शराब, कैफीनयुक्त पेय और तंबाकू उत्पाद पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित ट्रैक का ही इस्तेमाल करने, शॉर्टकट न अपनाने और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों से कचरा खुले में न फेंकने तथा कैलाश कुंड क्षेत्र की वनस्पति और जीव-जंतुओं को नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई है।

किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु संबंधित प्रशासनिक, पुलिस एवं चिकित्सा अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी यात्रियों से यात्रा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed