{"_id":"6a9dbf9ed0b8cbf9250455be","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-140200-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर । मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा-उधमपुर की ओर से रविवार को शहर के वीनस चौक स्थित सद्भावना पार्क और चबूतरा बाजार स्थित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में मासिक सफाई अभियान चलाया गया।
सदगुरुदेव सतपाल महाराज की दिव्य प्रेरणा से उपरोक्त दोनों पार्क मानव उत्थान सेवा समिति ने गोद ले रखे हैं। नियमित रूप से इन पार्कों में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से स्वच्छता अभियान चलाकर इन पार्कों की देखरेख व रखरखाव किया जाता है।
मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा शमा बाई ने सफाई अभियान में जुटे मानव सेवा दल सदस्यों को अपने संदेश में समझाया कि सेवा से मन निर्मल और अहंकार शून्य होता है। जिसका मन और सोच शुद्ध है वही जीवन में उन्नति करता है।
विज्ञापन
सफाई अभियान में शामिल मानव सेवा दल के प्रांतपाल सूरम चन्द थापा ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है। जिसके देश भर में सैकड़ों आश्रम हैं जिनके माध्यम से संस्था आत्मज्ञानी संत-महात्माओं द्वारा मानवता के कल्याण के लिए विभिन्न समाजसेवी कार्य और ज्ञान प्रचार-प्रसार किया जाता है। सफाई अभियान में भाग लेने वालों में जीवन कुमार, देव राज दाया, जगदेव चन्द, परमानंद, वेद प्रकाश, सुभाष चन्द्र, सोभे राम, आदित्य कुमार, दिवान चन्द, उत्तम चंद, राम लाल आदि शामिल थे।