फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Snow fall

नगर कमेटी ने सड़कों पर जमी बर्फ को पिघलाने के लिए नमक छिडकने का काम किया शुरू

विज्ञापन
Snow fall
भदरवा नगर पालिका के कर्मचारी नमक डालकर बर्फ पिघलाने का काम करते हुए - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण सड़कें जमी हुई हैं। जिससे मार्गों पर बहुत फिसलन है। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर समिति ने सड़कों पर नमक छिड़कने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए दर्जनों कर्मचारियों को लगाया गया है, जो शहर के विभिन्न वार्डों में नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अभियान को भद्रवाह के गणपत बाजार, टाकिया चौक, सेरी बाजार और जामिया मस्जिद इलाके से शुरू किया गया, जहां लोग जमी हुई सड़कों और फिसलन से पीड़ित हैं। कर्मचारी साजिद मलिक ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद नगर पालिका के ईओ ने सड़कों पर नमक छिड़कने के साथ शहर की गलियों से बर्फ हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कई गंभीर हादसे होने से टलेंगे। उल्लेखनीय है कि भद्रवाह में सबसे कम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरी चिनाब घाटी में शीत लहर चल रही है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक इलाके में ताजा हिमपात के बाद शीत लहर चलने से पानी व निकासी व्यवस्था जम गई है।

भदरवा नगर पालिका के कर्मचारी नमक डालकर  बर्फ पिघलाने का काम करते हुए

भदरवा नगर पालिका के कर्मचारी नमक डालकर बर्फ पिघलाने का काम करते हुए- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed