{"_id":"61e1c150ef75d9484f7936d3","slug":"snow-fall-udhampur-news-jmu2519048124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कमेटी ने सड़कों पर जमी बर्फ को पिघलाने के लिए नमक छिडकने का काम किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कमेटी ने सड़कों पर जमी बर्फ को पिघलाने के लिए नमक छिडकने का काम किया शुरू
भदरवा नगर पालिका के कर्मचारी नमक डालकर बर्फ पिघलाने का काम करते हुए
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
भद्रवाह। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण सड़कें जमी हुई हैं। जिससे मार्गों पर बहुत फिसलन है। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर समिति ने सड़कों पर नमक छिड़कने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए दर्जनों कर्मचारियों को लगाया गया है, जो शहर के विभिन्न वार्डों में नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अभियान को भद्रवाह के गणपत बाजार, टाकिया चौक, सेरी बाजार और जामिया मस्जिद इलाके से शुरू किया गया, जहां लोग जमी हुई सड़कों और फिसलन से पीड़ित हैं। कर्मचारी साजिद मलिक ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद नगर पालिका के ईओ ने सड़कों पर नमक छिड़कने के साथ शहर की गलियों से बर्फ हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कई गंभीर हादसे होने से टलेंगे। उल्लेखनीय है कि भद्रवाह में सबसे कम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरी चिनाब घाटी में शीत लहर चल रही है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक इलाके में ताजा हिमपात के बाद शीत लहर चलने से पानी व निकासी व्यवस्था जम गई है।
भदरवा नगर पालिका के कर्मचारी नमक डालकर बर्फ पिघलाने का काम करते हुए- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।