{"_id":"61d4906f653a7b142e760ab3","slug":"snow-fall-udhampur-news-jmu2512514155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नत्थाटॉप में सैलानियों ने लिया स्कीइंग और स्लेजिंग का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नत्थाटॉप में सैलानियों ने लिया स्कीइंग और स्लेजिंग का मजा
विज्ञापन
नत्थाटाप में ताजा बर्फ बारी का आंनद लेते सैलानी:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। नत्थाटॉप में जारी हिमपात से वहां का नजारा लुभावना हो गया है। चोटियां बर्फ की सफेद चादर में रंग गई हैं। मंगलवार को शाम तक करीब डेढ़ फुट तक बर्फबारी हो चुकी थी। वहीं, पटनीटॉप में बारिश से क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है।
सोमवार देर रात को नववर्ष में पहली बार मौसम में बदलाव आया, जिससे नत्थाटॉप की हसीन वादियों में ताजा बर्फ गिरी है। यह नववर्ष का पहला जबकि, सर्दियों के मौसम का तीसरा हिमपात है। बर्फ गिरने के बाद मंगलवार को नत्थाटॉप की वादियों में देश के विभिन्न राज्यों के सैलानी भी पहुंचे, जिन्होंने पहली बार ताजा हिमपात का नजारा देखा। उन्होंने बर्फ के फाहों का आनंद लिया, और उन्हें हाथ में पकड़ने का प्रयास किया।
ताजा हिमपात के दौरान सैलानियों को ठंड का एहसास भी नहीं हो रहा था। बर्फ के बीच अठखेलियां करते हुए उन्हें स्कीइंग और स्लेज पर बर्फ का आनंद लेते देखा गया। बता दें कि नत्थाटॉप के अलावा जुगधार, शिवगढ़ धार, सियोजधार, देराटॉप, लद्दाधार की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। वहीं, पटनीटॉप, कुद चिनैनी, सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड, लाटी, आदि में दिन भर बारिश होती रही। इससे ठिठुरन में भारी इजाफा हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। तापमान में गिरावट से पटनीटॉप में भी हिमपात की उम्मीद बन चुकी है।

नत्थाटाप में ताजा बर्फ बारी का आंनद लेते सैलानी:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR