{"_id":"6197ed5363e6c808381cb818","slug":"shrimadbhagwat-katha-udhampur-news-jmu2482015102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा समाप्ति पर अंनत रत्ना राधा कृष्ण मंदिर में हुआ भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा समाप्ति पर अंनत रत्ना राधा कृष्ण मंदिर में हुआ भंडारा
विज्ञापन
उधमपुर के इंदिरा नगर में हवन यज्ञ में आहुति डालते शहरवासी व साधु संत
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। इंदिरा नगर में स्थित श्री अनंत रत्ना राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर 25वें भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले हवन का आयोजन हुआ, जिसमें शहरवासियों ने हिस्सा लेकर आहुति डाली।
महंत मंगल दास महाराज के निर्देश में कुछ दिन पहले मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रीमद्भागवत का कथा का शुभारंभ किया गया था। जिसमें सप्ताह तक शहरवासियों ने कथा का आनंद उठाया। कथा के संपन्न होने के बाद मंदिर के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले मंदिर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लेकर आहुति डाली।
दोपहर करीब 12 बजे हवन की पूर्णाहुति डाली गई। इसके बाद संतों के लिए भंडारा शुरू किया गया। संतों के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद एक बजे सभी लोगों के लिए भंडारा शुरू कर दिया गया। महंत मंगल दास ने सभी धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा और भंडारा आयोजित किया गया।