फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   shivkhodi, yatra, time limit, protest, 10 days ultimatum

Udhampur News: शिवखोड़ी यात्रा की समयसीमा का विरोध अब उग्र, प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
shivkhodi, yatra, time limit, protest, 10 days ultimatum
तीसरे दिन भी बाजार बंद, समर्थन में उतरी युवा राजपूत सभा, रोजाना लंगर लगाने का एलान
विज्ञापन


पौनी। रनसु स्थित शिवखोड़ी यात्रा पर समयसीमा का विरोध शनिवार को तीसरे दिन उग्र हो गया। व्यापारियों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर तय समय में मांगों पर निस्तारण नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज कर देेंगे।
प्रदर्शन के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहा। शाम तक प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थानीय लोग भी एकजुट नजर आए। युवा राजपूत सभा के प्रधान व सदस्य भी व्यापारियों के समर्थन में आ गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभा हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़ी है। किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हड़ताल के दौरान सभा की ओर से लंगर सेवा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें दस दिन में समयसीमा नहीं हटाई गई तो जम्मू से शिवखोड़ी तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और चौक-चौराहों को बंद कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। हड़ताल का असर परिवहन सेवाओं पर भी देखने को मिला। शनिवार को ऑटो व अन्य वाहन बंद रहे। वाहन चालकों ने भी दुकानदारों का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार साहिल रंधावा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एसएसपी के स्थानांतरण के चलते नए अधिकारी ने कार्यभार संभाला है। उनके साथ चर्चा के बाद ही सुरक्षा के मद्देनजर समयसीमा में बदलाव पर विचार किया जाएगा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

गौरतलब है कि शिवखोड़ी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शाम छह बजे के बाद लौटने की अनुमति नहीं है। यात्रा सीमित समय तक रहने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। कंडा क्षेत्र में यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद शाम पांच बजे के बाद यात्रा पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed