फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   school

गवर्नमेंट मिड़िल स्कूल बरियाल में जलभराव होने की समस्या का नहीं हो रहा समाधान,

विज्ञापन
school
उधमपुर:पानी की निकासी न होने से बरयाल स्तिथ मिडिल स्कूल परिसर में जमा पानी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर से सटी कशीराह पंचायत के राजकीय गर्ल्स मिडिल स्कूल बरियाल की बदहाली अधिकारियों को नजर ही नहीं आ रही। यहां लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। निकासी के प्रबंध न होने से स्कूल परिसर में हर वक्त पानी और कीचड़ भरा रहता है। इससे उठती दुर्गंध से बच्चों का पढ़ाई में मन भी नहीं लगता। शिक्षक भी परेशान हैं। ग्राउंड में कीचड़ और फिसलन से खेलकूद गतिविधियां भी ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि स्कूल परिसर में हर वक्त सड़क की तरफ से आने वाला गंदा पानी जमा रहता है। कीचड़ से उठती बदबू के बीच पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। खेल मैदान में दलदल से खेलकूद भी नहीं सकतीं।
विज्ञापन

एक तरफ सरकार कहती है स्वच्छ वातावरण के साथ स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जरूरी हैं, लेकिन बरियाल स्कूल में जलभराव की समस्या से ये दोनों सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि छात्राओं और स्कूल प्रबंधन की ओर से संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि जलभराव की समस्या से निपटने के खुद प्रयास तो किए जाते हैं, लेकिन सड़क की तरफ से आने वाले पानी की रोकथाम नहीं होने पाने से समस्या अधिक बढ़ गई है। सड़क की नालियां बंद पड़ी हैं और स्कूल निचले हिस्से पर होने की वजह से परिसर में बारिश के दौरान पानी अंदर घुस आता है, इसलिए अगर सड़क के किनारे बनी नालियों को सुचारू बनाया जाता है तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।

स्कूल में पानी जमा होने की समस्या काफी समय से चली आ रही है। इसकी मुख्य वजह एयरफोर्स रोड पर बंद नालियां हैं। इनके ब्लॉक रहने से बारिश का पानी स्कूल के साथ आसपास के घरों में भी घुस जाता है। लंबे समय से इन नालियों को बहाल करने की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते। अपने स्तर पर अगर इस कार्य को करवाते हैं तो इससे सड़क में भूमिगत एयरफोर्स स्टेशन के तार कटने का खतरा है, जो हानिकारक हो सकता है, इसलिए एयरफोर्स अथॉरिटी से भी गुहार है कि वह एयरफोर्स रोड की ड्रेनेज को बहाल करने पर ध्यान दे।
- सरपंच साहिल भगत, कशीराह
---
फिलहाल मामले की जानकारी नहीं हैं, लेकिन फिर भी टीम भेजकर हालात का जायजा लिया जाएगा और समस्या के समाधान को लेकर जो भी उचित होगा, कार्यवाही की जाएगी।
- अरविन कुमार कौल, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed