फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   School open

भद्रवाह कैंपस में 20 महीनों के बाद शुरू हुआ ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन, छात्र व शिक्षक उत्साहित

विज्ञापन
School open
भद्रवाह के यूनिवर्सिटी कैंपस में आफ लाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। यूनिवर्सिटी कैंपस भद्रवाह में लंबे अंतराल के बाद दोबारा ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया। कोरोना महामारी की वजह से करीब 20 महीनों तक बंद रहे कैंपस को फिर से खोल दिया गया है। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस निर्णय का समर्थन किया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि 17 अप्रैल 2020 के बाद पहली बार अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ फिर से जुड़ने के लिए अपने परिसर में वापस आकर खुश हैं। वहीं, कैंपस के पीआरओ आरिफ खतीब ने कहा कि कैंपस में प्रवेश करने से पहले सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग और उचित स्वच्छता सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा कमरों और परिसर में भी सभी एसओपी का पालन करना अनिवार्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयास के कारण ही देश के कोने-कोने में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप आज शारीरिक कक्षाओं के लिए अपने विश्वविद्यालय वापस आ पाएं हैं। वहीं, बीएड की छात्रा रेणु कोतवाल ने कहा कि वह कैंपस में अपने पहले दिन को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऑनलाइन कक्षाओं से ऑफलाइन कक्षाएं अधिक कुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed