फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road

Udhampur News: जरमाड़ा गांव में सातवें दिन भी सड़क की मरम्मत में जुटी रही महिलाएं

विज्ञापन
road
उधमपुर के जरमाड़ा गांव में सातवें दिन भी सड़क की मरम्मत के कार्य में जुटी महिलाएं - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। टिकरी ए पंचायत के जरमाड़ा गांव में मंगलवार देर रात को चंचला देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनको चारपाई पर डालकर मुख्य सड़क तक ले जान के बाद अस्पताल पहुंचाया। जहां चंचला ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। वहीं जब गांव में महिलाओं को इसका पता चला तो वे बुधवार को सातवें दिन जोश के साथ फावड़े लेकर सड़क के मरम्मत के कार्य में जुट गईं। उनके सहयोग के लिए कुछ पुरुष भी काम में लगे रहे।
विज्ञापन

जरमाड़ा गांव में पिछले कई दिनों से महिलाएं फावड़े लेकर सड़क की मरम्मत के कार्य में जुटी हुई हैं। महिलाओं का कहना है कि वे नहीं चाहती हैं कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा का सामना करना पड़े और अपने नवजात की जान गंवानी पड़े। दो महिलाएं समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण अपने बच्चों को खो चुकी हैं। मौजूदा समय में तीन महिलाएं गर्भवती हैं और इनको सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सड़क की मरम्मत में जुटी हुई हैं। हालांकि रात करीब 10 बजे अचानक से एक महिला चंचला देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार व ग्रामीणों ने पहले ही इसको लेकर तैयारी कर रखी थी। महिला को चारपाई में रखकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और फिर उनको वाहन के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर उन्होंने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। यह खबर सुनने के बाद महिलाओं ने राहत की सांस ली और बुधवार को घरों के काम खत्म करने के बाद फावड़े लेकर सड़क पर पहुंचीं। महिलाओं का कहना था कि किसी ने उनकी सुध तो लेनी नहीं है, इसलिए अब खुद ही मरम्मत कर सड़क की हालत सुधारनी चाहती हैं। कोई नहीं चाहता है कि बदहाल मार्ग के कारण किसी को अपनी जान गंवानी पड़े। वहीं महिलाओं की मदद को पुरुष भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed