फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road news

Udhampur News: मोहल्ले के लिए जल्द बनेगी सड़क, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
road news
उधमपुर। ब्लाॅक उधमपुर की पंचायत सुनाड़ी में सकेलता रोड से एससी मोहल्ला के लिए जल्द सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की तरफ से सीडी फंड के तहत 2.71 लाख की लागत से यह सड़क निकाली जाएगी। इसके बनने से एससी मोहल्ला और इसके आसपास के करीब एक हजार लोगों को लाभ मिलेगा। स्थानीय सुरेश कुमार, मीनाक्षी देवी, पोली देवी, संजय कुमार व अन्य ने बताया कि सड़क नहीं होने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आवाजाही के अलावा मोहल्ले में शादी समारोह व निर्माण कार्य के लिए सामान तक पहुंचाना काफी मुश्किल होता था।

इससे क्षेत्र के विकास में भी रुकावट थी लेकिन अब सड़क बनने से उनकी ये सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसको लेकर ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन मोहम्मद अनवर का कहना था कि सड़क बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed