फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road in Poor Condition

Udhampur News: पथरीला मार्ग...राहगीरों को गुजरने में आ रही परेशानी

विज्ञापन
Road in Poor Condition
चिनैनी मोटर शेड पैदल मार्ग के बारे जानकारी देते राहुल।
चिनैनी मोटर शेड पैदल मार्ग हर रोज गुजरते हैं सैकड़ो लोग, मरम्मत करवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे का मोटर शेड पैदल मार्ग पथरीला होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। मार्ग से हर रोज आने-जाने वाले राहगीरों ने कहा कि 50 साल पहले भी मार्ग की हालत ऐसी ही थी और अब तक इसकी हालत में सुधार नहीं किया गया।
इस कारण बारिशों के दिनों में स्कूली बच्चे तथा राहगीर कई बार गिरकर घायल भी हो जाते हैं। मार्ग से गुजरने वाले सुभाष चंद्र, राहुल तथा सुमित शर्मा ने बताया कि चिनैनी मोटर शेड पैदल मार्ग से हर रोज मादा, चिरडी, कित्थर, चंप्याड़ी, बटना, चिनैनी, घंटवाल तथा अन्य जगहों के लोग आते जाते हैं। मार्ग पथरीला है और कई जगह ऐसी है जहां से लोगों को किसी के सहारे उतरना पड़ता है जबकि कई बार लोग पथरीले मार्ग में गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से स्कूली छात्र तो आते ही हैं उसके अलावा हर रोज भारी संख्या में ग्रामीणों की भी आवाजाही होती है। मगर ग्रामीणों को परेशानी उसे समय होती है जब बारिश के दौरान मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है और लोग कीचड़ की वजह से फिसल कर घायल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मार्ग की हालत में सुधार की मांग कई बार उठाई जा चुकी है मगर अभी भी समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग की हालत में सुधार की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed