{"_id":"6553bc5ba3c2b4a7ba0ec6d2","slug":"road-damaged-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-4497-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सड़क खस्ताहाल<bha>;<\/bha> चलना मुश्किल, मरम्मत की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सड़क खस्ताहाल<bha>;</bha> चलना मुश्किल, मरम्मत की गुहार
Tue, 14 Nov 2023 11:58 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सेलें तालाब से लेकर बट्टल वालियां रोड की हालत हुई बद से बदतर
उधमपुर। शहर को औद्योगिक क्षेत्र बट्टल वालियां से जोड़ने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल होने से हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर वार्ड 21 से होकर गुजरनी वाली रोड पर गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है।
सेलें तालाब चौक से वार्ड 21 से होते हुए गर्ल्स डिग्री काॅलेज, कल्लर, रठियान, नगरोटा, बट्टल, वालियां एवं इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाले मुख्य रोड की हालत बदतर हो गई है। इससे यहां से गुजरने से वाले दर्जनों छोटे-बड़े यात्री वाहन, हैवी ट्रक के चालकों सहित नीजी वाहन चालकों को भी उबड़-खाबड़ एवं जगह-जगह पड़े गड्ढों की वजह से वाहन चलाने में दिक्कत आ रही है। काॅलेज छात्राएं भी हर रोज इसी रोड से गुजरती हैं, लेकिन जगह-जगह फैला गंदा पानी एवं कीचड़ छात्रों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पहले के मुकाबले इस मार्ग के आसपास आबादी भी काफी अधिक हो चुकी है और कई काॅलोनी के रूप में भी क्षेत्र विकसित हो चुके हैं। शादियों के दिनों में इस रोड पर इतना जाम लग जाता है कि सेलें तालाब चौक से लेकर बट्टलवालियां तक लगभग 4 किलोमीटर का सफर तय करने में एक-दो घंटे लग जाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार लोग अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मगर विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए।
सड़क पर कई अहम संस्थान फिर भी नहीं हुआ सुधार
रोड पर कई अहम व्यापारिक प्रतिष्ठान है, गर्ल्स काॅलेज के साथ-साथ कई अहम संस्थान मौजूद हैं। इसके बावजूद मौजूदा समय में सड़क की हालत काफी बदतर बन चुकी है। कुछ समय पहले विभाग ने खानापूर्ति के नाम पर सड़क की मरम्मत जरूर की थी, लेकिन सड़क किनारे नाले-नालियां न होने की वजह से पानी सड़कों पर बहतता रहा है जिससे सड़क हालत ओर खराब होती चली जा रही है।
विज्ञापन
-रघुवीर गंडोत्रा, महासचिव, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रलिस्ट।
कुछ ही दिन पहले यहां ज्वाइन किया है। लेकिन उन्हें याद है कि बट्टल वालियां रोड को लेकर कोई योजना तैयार की गई है। जिस पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
सरवर मेहमूद, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
फोटो सहित