फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road block

सप्ताह भर से रुके ट्रक चालकों की परेशानी बढ़ी, खाना और पैसा खत्म

विज्ञापन
road block
रामबन में राजमार्ग के खुलने पर जम्मू की तरफ रवाना होते वाहन - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। दो दिन बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने पर शुक्रवार दोपहर को श्रीनगर से जम्मू की तरफ छोटे यात्री वाहनों को रवाना किया गया। दोपहर के समय मारोग से पस्सियां हटाने में कामयाबी मिली, और रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंसे वाहनों को जम्मू के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

वहीं, ट्रकों को अब तक चलने की अनुमति नहीं दी गई है। उधमपुर में करीब सप्ताह भर से रोके गए ट्रकों के चालकों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। चालकों का कहना है कि अब उनके पास खाने पीने का सामान भी खत्म हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें भी जल्द आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

रामबन के विभिन्न हिस्सों में लगातार गिर रही पस्सियों से करीब दो सप्ताह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मेहाड़ में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। इसके बाद रामबन व उधमपुर में जम्मू व श्रीनगर जाने वाले हजारों वाहनों को रोक दिया गया था। वीरवार को दिन भर राजमार्ग को खोलने का काम चलता रहा, और उधमपुर में वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी मेहाड़ में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया था। दोपहर करीब एक बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली, और पुलिस ने सबसे पहले रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंसे वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया। इसके बाद दिन भर श्रीनगर से जम्मू के लिए छोटे यात्री वाहन चलते रहे। हालांकि, इस दौरान कई बार मेहाड़ में पहाड़ से पस्सियां गिरने पर वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ा। लेकिन, ज्यादा समय के लिए वाहन बंद नहीं किए गए।
इसके साथ चंद्रकोट के नजदीक डुग्गी पुली के पास भी पस्सियां गिरने पर एक घंटे तक राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। लेकिन, पस्सियों को हटाकर राजमार्ग के खोले जाने पर जम्मू के लिए वाहन रवाना कर दिए गए। यातायात पुलिस ने सूचना दी है कि शनिवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए छोटे यात्री वाहनों को रवाना किया जाएगा। ट्रकों को छोड़े जाने का जिक्र नहीं किया गया है।

------
ढाबों पर खाना खाकर कर रहे गुजारा
उधमपुर में रोके गए ट्रकों को शुक्रवार को भी घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली। दिन भर चालक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। चालकों ने बताया कि उनको करीब एक सप्ताह से रोक कर रखा गया है, और उनके पास मौजूद राशन भी खत्म हो गया है। वह ढाबों पर खाना खाकर गुजारा कर रहे हैं। उनके पास पैसे भी खत्म हो रहे हैं। उनकी मांग है कि जल्द उनको भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी जाए।

उधमपुर नेशनल हाईवे पर रोके गए ट्रक

उधमपुर नेशनल हाईवे पर रोके गए ट्रक- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed