फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   RET teachers protest

आरईटी शिक्षकों ने फिर भरी हुंकार

Mon, 07 Dec 2015 12:47 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
RET teachers protest

मांगों के समर्थन में आरईटी शिक्षकों ने रविवार को राज्य सरकार के  खिलाफ प्रदर्शन किया। सात दिसंबर को पूरे राज्य के आरईटी टीचर एक जुट होकर सरकार के खिलाफ जम्मू में विरोध रैली निकालेंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद रहबर-ए-तालीम फोरम के रियासती प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में कृष्णा पैलेस में बैठक हुई। इस मौके पर जिला प्रधान लेखराज परिहार ने शिक्षा मंत्री पर कई आरोेप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बेवजह नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। आए दिन उनके  दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि एसएसए योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों को पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया गया है। पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके टीचरों को स्थायी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरओ-396 की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मिड-डे-मील का भुगतान पिछले दो साल से नहीं हुआ है। आरईटी स्कीम भी बंद कर दी गई है। इसके चलते पढे़-लिखे नौजवान युवाओं को बेरोजगार रहना पड़ रहा है।


केजीबीवी के तहत लगाए शिक्षकों को काफी लंबे समय से पक्का नहीं किया गया है। समय पर सुविधाएं नहीं मिलने पर शिक्षकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

इस मौके पर सुकेश खजुरिया, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, शाम शर्मा, सुखदेव सिंह, विपिन, विनय, सुरजीत सिंंह, कुलदीप कटोच, अनिल शर्मा, मुस्तफा , रवींद्र सिंंह, शाम वर्मा, वंदना, रेखा देवी, सुषमा, सुदेश, यश पाल, राकेश आदि उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed