{"_id":"7261f2d0cfbe065fd8118f1b21415514","slug":"ret-teachers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईटी शिक्षकों ने फिर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईटी शिक्षकों ने फिर भरी हुंकार
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के समर्थन में आरईटी शिक्षकों ने रविवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सात दिसंबर को पूरे राज्य के आरईटी टीचर एक जुट होकर सरकार के खिलाफ जम्मू में विरोध रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद रहबर-ए-तालीम फोरम के रियासती प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में कृष्णा पैलेस में बैठक हुई। इस मौके पर जिला प्रधान लेखराज परिहार ने शिक्षा मंत्री पर कई आरोेप लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बेवजह नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। आए दिन उनके दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि एसएसए योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों को पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया गया है। पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके टीचरों को स्थायी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एसआरओ-396 की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मिड-डे-मील का भुगतान पिछले दो साल से नहीं हुआ है। आरईटी स्कीम भी बंद कर दी गई है। इसके चलते पढे़-लिखे नौजवान युवाओं को बेरोजगार रहना पड़ रहा है।
केजीबीवी के तहत लगाए शिक्षकों को काफी लंबे समय से पक्का नहीं किया गया है। समय पर सुविधाएं नहीं मिलने पर शिक्षकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
इस मौके पर सुकेश खजुरिया, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, शाम शर्मा, सुखदेव सिंह, विपिन, विनय, सुरजीत सिंंह, कुलदीप कटोच, अनिल शर्मा, मुस्तफा , रवींद्र सिंंह, शाम वर्मा, वंदना, रेखा देवी, सुषमा, सुदेश, यश पाल, राकेश आदि उपस्थित रहे।