{"_id":"698b7e12ea44946697002b26","slug":"religious-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103086-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ठंडी हवाओं के बीच जयकारों से गूंजा यात्रा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ठंडी हवाओं के बीच जयकारों से गूंजा यात्रा मार्ग
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार को मौसम बदल गया। दिनभर आसमान में बादलों का जमघट लगा रहा। लगातार ठंडी हवाएं चलती रहीं। सर्द मौसम के बीच श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा जय माता दी के जयकारों से पूरी कर रहे हैं।
मां वैष्णो देवी की यात्रा में लगातार गिरावट जारी है जिस कारण श्रद्धालुओं को मुख्य गुफा में जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे केबल कार के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाएं निर्बाध जारी हैं। यात्रा के दौरान एक ओर श्रद्धालु दिव्य दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं तो वहीं पवित्र गर्भ जून गुफा के साथ बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं।
सोमवार को 12800 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी तो वहीं मंगलवार शाम 5 बजे तक करीब 10 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। संवाद