{"_id":"622b8dfbf8d0f83d6e4db058","slug":"rally-udhampur-news-jmu255546588","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में कराएं बच्चों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में कराएं बच्चों का दाखिला
विज्ञापन
रामनगर में जागरूकता रैली निकालते हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ‘आओ स्कूल चले’ विषय पर सरकारी मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल रामनगर और माडता हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को नामांकन अभियान जागरूकता रैली निकाली। इससे लोगों को अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया।
रैली की शुरूआत मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई, जो कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इसके माध्यम से छात्रों ने लोगों को स्कूल में विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य तरसेम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में नगर पालिका अध्यक्ष बैंती देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसमें विभिन्न पंचायतों के सरपंचों व पंचों को सरकार की योजनाएं बताई गईं।
प्रधानाचार्य ने अनुरोध किया कि अधिकांश बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश देने के लिए आम जनता को प्रेरित करें। जम्मू-कश्मीर द्वितीय बटालियन एनसीसी कैडेट की ओर से दान किए गए स्कूल बैग भी गरीबी रेखा से नीचे के स्कूली छात्रों के बीच वितरित किए। इसी तरह माडता हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे गांव का चक्कर लगाकर लोगों को जागरूक किया।