{"_id":"61881946700d046b074bd677","slug":"rally-udhampur-news-jmu2473643130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइड स्थापना दिवस पर निकाली गई रैलीस्काउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइड स्थापना दिवस पर निकाली गई रैलीस्काउट
विज्ञापन
उधमपुर में स्काउट एंड गाइड दिवस पर निकाली गई रैली
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भारत स्काउट और गाइड ने अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मिनी स्टेडियम से जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने लोगों को स्काउट एंड गाइड के महत्व के बारे में जागरूक भी किया।
रैली के संपन्न होने के बाद स्काउट गाइड की गतिविधियों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। जिला सचिव वीना शर्मा ने बताया कि भारत स्काउट गाइड की स्थापना 7 नवंबर 1950 को की गई थी। विश्व स्तर पर स्काउटिंग की स्थापना का श्रेय लॉर्ड बेडेन पॉवेल को जाता है। भारत में स्काउट गाइड की स्थापना का श्रेय पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉ. हृदयनाथ कुंजरु, एनी बेसेंट और श्रीराम बाजपेई को जाता है। जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर अनेक नामों से स्काउटिंग की स्थापना की थी।
जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि स्काउट गाइड संगठन के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक एवं मानसिक विकास होता है। आने वाले समय में स्काउट गाइड की गतिविधियों में वृद्धि की जाएगी, और प्रत्येक स्कूलों-कॉलेजों में संचालित करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने स्काउट भावना से काम करने की सभी से अपील की। इस अवसर पर उपप्रधान रेनु शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमरदेव सिंह, स्काउट मास्टर विमल शर्मा, राकेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।