{"_id":"5e011f988ebc3e87df028a59","slug":"public-poblem-udhampur-news-jmu200048736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
panchari kay latyar nallay par banna lakdi ka rasta
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के लटियार इलाके में नाले पर पुल की सुविधा न होने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर नाला पार करने को मजबूर है। इस नाले पर पुल बनाने को करीब दो वर्ष पहले मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आज तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। जब बारिश होती है तो ग्रामीण लकड़ी के सहारे पुल को पार करते हैं।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से करीब दो वर्ष पहले मानसर से लांदर तक मार्ग को चौड़ा करने को मंजूरी मिली है। इसी के तहत लांदर तक विभिन्न नालों पर करीब छह पुलों का निर्माण किया जाना है। लटियार पंचायत में भी नाले पर पुल का निर्माण किया जाना है। पुल न होने के कारण सड़क नाले के बीच से होकर ही गुजरती है। जब बारिश होती है नाला उफान पर होता है और फिर तो कोई वाहन गुजर सकता है और न ही कोई पैदल निकल सकता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण नाले पर डाली गई लकड़ी को पार कर दूसरी तरफ जाते हैं। इससे हमेशा बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लटियार के सरपंच कुलदीप राज, कट्टी के सरपंच करतार चंद, सरपंच सीमा देवी, सदोता के सरपंच करतार सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जब पुल के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली थी तो लगा था कि अब उनको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी पीएमजीएसवाई ने न तो मार्ग को चौड़ा किया है और न ही पुल का निर्माण किया है। इस नाले पर पुल की सुविधा न होने के कारण सात पंचायतों के हजारों ग्रामीण हर रोज परेशान होते हैं। जब बारिश होती है तो सभी दूसरी तरफ जाने के लिए लकड़ी के ऊपर चलने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार पुल बनाने की मांग को जिला प्रशासन के सामने रख चुके हैं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।