फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protests on Ration cuts

राशन की कटौती के विरोध प्रदर्शन

Sat, 14 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 14 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
protests on Ration cuts
11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

सीएपीडी विभाग द्वारा राशन में की गई कटौती पर शिवनगर व जेल रोड के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शिवनगर में सीएपीडी विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से पहले की तरह राशन देने की मांग की।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन में हुई कटौती के विरोध में शिवनगर और जेल रोड के लोगों ने शिवनगर में एकत्रित होकर सीएपीडी विभाग के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि राशन की कटौती का सीधा असर गरीब लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बसपा नेता तिरंतर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा के नाम पर गरीब लोगों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। पहले तो लोगों को राशन में 35 किलोग्राम आटा दिया जाता था, पर अब विभाग द्वारा परिवार के एक सदस्य को केवल तीन किलो ही आटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके कारण गरीबों को बाजार से तीन गुणा दामों पर आटा खरीदना पड़ रहा है। जिन लोगों के पास डिपो से राशन लेने के लिए पूरे पैसे नहीं हो पाते, उन लोगों को अगर हर माह बाजार से आटा खरीदना पड़े तो उनके परिवारों का क्या होगा।


स्थानीय निवासी पौली देवी ने कहा कि एक तो सरकार द्वारा महंगाई पर काबू नहीं किया जा रहा। उस पर खाद्य सुरक्षा के नाम पर गरीबों की जेबें काटी जा रही हैं। जो लोग दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं, उनके लिए बाजार के भाव से आटा खरीदकर अपने परिवार का गुजारा किस तरह से चला पाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि गरीबों के हितों को देखते हुए राशन में बढ़ोतरी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed