फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

स्थायी करने की मांग पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर। अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार केे नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख चुके हैं, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ है। अब सभी ने निर्णय लिया है कि 20 अप्रैल तक मांगें पूरी न होने पर 21 अप्रैल काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के उप प्रधान डेविड के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की तरफ से हर बार उनके साथ धोखा किया गया है। इससे पहले भी कई बार लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की और हर बार झूठा आश्वासन देकर हड़ताल को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

जब लिखित आश्वासन मिलता था, तो लगता था कि अब मांगों को पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन इसको लेकर कोई काम नहीं किया। अब एक बार फिर से हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने मार्च में काम बंद कर हड़ताल शुरू करनी थी, लेकिन 14 मार्च को प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने बैठक कर एक महीने के अंदर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने एक महीने के लिए हड़ताल को स्थगित कर दिया। एक महीने से भी अधिक समय गुजरने के बाद मांगों को पूरा नहीं किया है। इसलिए पूरे जम्मू संभाग में सफाई कर्मचारी 21 अप्रैल से हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।

एसआरओ 43 के सभी मामले जल्द निपटाए जाएं
प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांग है कि सात वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले सफाई कर्मियों को स्थायी कर्मचारी बनाया जाए। मिनिमम वेज एक्ट को लागू किया जाए। पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। सफाई कर्मचारियों को ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। इसके आलवा एसआरओ 43 के सभी मामले जल्द निपटाए जाएं और सफाई कर्मचारियों के खाली पदों को भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed